फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People should be cautious of any unknown call or link: Mahendra

लोग किसी भी अनजान कॉल या लिंक से रहें सावधान : महेंद्र

Mon, 24 Nov 2025 08:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 24 Nov 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
People should be cautious of any unknown call or link: Mahendra
छत में आयोजित वित्तीय एवं डिजिटल जागरूकता शिविर में उपस्थित महिलाएं व अन्य। स्रोत: जागरूक पाठक।
विभिन्न बचत, ऋण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन

छत में वित्तीय एवं डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा बरठीं के सौजन्य और नाबार्ड के सहयोग से ग्राम पंचायत छत में एक दिवसीय वित्तीय एवं डिजिटल जागरूकता शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता शाखा बरठीं के मुख्य प्रबंधक महेंद्र सिंह ने की।

उन्होंने ग्रामीणों को बैंक में उपलब्ध विभिन्न बचत, ऋण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए बैंक ने सशक्त महिला ऋण योजना आरंभ की है। इस योजना के तहत सहकारी बैंक में बचत खाता रखने वाली कोई भी महिला अपना व्यवसाय या उद्यम शुरू करने के लिए सरल शर्तों पर ऋण प्राप्त कर सकती है। उन्होंने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई सपनों का संचय योजना के लाभों को भी जानकारी दी। योजना के तहत 0 से 18 साल तक के बच्चों के खातों में जन्मदिन के दिन जमा राशियां स्वत: एफडी में परिवर्तित हो जाएंगी। भविष्य में उच्च शिक्षा या स्वरोजगार के लिए बच्चे को उसकी कुल जमा का पांच गुना ऋण रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध होगा, जो सामान्य से एक प्रतिशत कम होगा। उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम उपयोग और डिजिटल लेन-देन में होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि जागरूक रहकर डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बैंक कभी भी ग्राहक से एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी, पिन या ओटीपी नहीं मांगता, इसलिए किसी भी अनजान कॉल या लिंक से सावधान रहें। उन्होंने ग्रामीणों को फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी और बैंकिंग वित्तीय योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अजय कुमार, कुसुम कुमारी, महिला मंडल प्रधान नीलम, बीना देवी, सरोज, लता कुमारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed