{"_id":"66531671ec86f3df6b02205b","slug":"people-renovated-the-closed-stepwell-in-bari-village-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117905-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाड़ी गांव में लोगों ने बंद पड़ी बावड़ी का किया जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाड़ी गांव में लोगों ने बंद पड़ी बावड़ी का किया जीर्णोद्धार
विज्ञापन
-सत्य साईं सेवा समिति घुमारवीं ने निभाई अहम भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की बाड़ी मझेड़वा पंचायत के बाड़ी गांव में ग्रामीणों ने कई साल पुरानी बंद पड़ी बावड़ी का जीर्णोद्धार किया। इस बावड़ी के बंद स्रोतों में अचानक पानी का आभास होने से ग्रामीणों ने इस कार्य को करने का निर्णय लिया।
सत्य साईं सेवा समिति घुमारवीं ने इस कार्य में अहम भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने सत्य साईं सेवा समिति के दाताराम ठाकुर का विशेष आभार व्यक्त किया है। वहीं, पंचायत प्रधान पंकज चंदेल ने बावड़ी में छत का निर्माण कर उनकी दशा सुधारने के लिए धन उपलब्ध कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कई साल पहले जब नल नहीं लगे थे तो यहां ठंडे पानी का एक छोटा स्रोत होता था जहां से लोग पानी भरते थे, लेकिन समय के साथ नलों पर निर्भरता के कारण यह स्रोत उपेक्षित होने के कारण बंद हो गया। साल 2008 में सेवानिवृत्त सूबेदार वीरी सिंह चंदेल ने बंद पड़े इस स्रोत के स्थान पर पक्की बावड़ी का निर्माण करवाया था। गर्मियों में इसमें नाममात्र पानी होता था जो उपयोग करने लायक नहीं होता था। अब अचानक इसके स्रोतों में भारी मात्रा में पानी निकलने से एक बार फिर से सूबेदार वीरी सिंह ने इसके जीर्णोद्धार की तरफ कदम बढ़ाए। ग्रामीणों ने सरकार से इसके लिए धन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। इस अवसर पर यशपाल धर्माणी, सूबेदार वीरी सिंह चंदेल, मदन सिंह, जगत पाल चंदेल, सुखदेव सिंह, निक्का राम राणा आदि उपस्थित रहे।