फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   people of puphli villages in jandhuta facingg water problem

फुफली झलवाना गांव के दर्जनों परिवारों को पानी के लिए पड़ रहा भकटकना

Mon, 06 Jun 2022 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
people of puphli villages in jandhuta facingg water problem
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार की ग्राम पंचायत सलवा के फुफली झलवाना गांव में पुराने कुएं (सुहड़े) के जीर्णोद्धार पर ग्रामीण ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं, ऊपर से पंचायत गांव के पुराने जल स्रोत में निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। वहीं, नल से भी पानी सप्ताह में एक बार ही मिल रहा है। इससे लोग पीने के पानी के लिए जगह-जगह भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत को यह कार्य बरसात के मौसम में करना चाहिए।
विज्ञापन

फुफली झलवाना गांव के करीब तीन दर्जन से अधिक परिवार इसी पुराने कुएं से पानी भरते हैं। एक सप्ताह से पंचायत ने इसका निर्माण कार्य शुरू किया हुआ है। बलदेव सिंह ठाकुर, राजेश कुमार, देव राज, बालक राम, धनी राम, बलबीर सिंह, सरवन कुमार, वासु देव, अभय ठाकुर, धनी राम मीरा, अंजू, धनवंती ने बताया कि गांव के करीब 40 परिवार पुराने कुएं से पानी भरते हैं। नल से गांव में पानी सप्ताह में केवल एक बार ही मिल रहा है। अब पंचायत ने अपनी मनमर्जी से बिना गांव के लोगों की सहभागिता से कुएं का निर्माण कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान कांशी राम ने बताया कि पुराने कुएं का निर्माण कार्य 60 हजार रुपये से किया जा रहा है। विकास खंड अधिकारी झंडूता कुलदीप शर्मा ने बताया कि पंचायत को गर्मी के दिनों में जल स्रोतों की साफ -सफाई करनी चाहिए। निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों की सहभागिता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed