फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People of Dalki village remained in darkness for 24 hours

24 घंटे अंधेरे में रहे दलकी गांव के लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
People of Dalki village remained in darkness for 24 hours
बिलासपुर (रामपुर)। बिजली के बिल जमा न करने के आरोप में बिजली विभाग ने दलकी गांव की बिजली काट दी, जिसके कारण पूरा गांव अंधेरे में रहा। गांव में करीब ढाई हजार लोग रहते हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने 24 घंटे के बाद गांव की बिजली जुड़वा दी है। बिजली विभाग के एक्सईएन विनोद कुमार ने कहा है कि दिवाली के बाद बिल जमा न करने पर केवल बकाएदारों की ही बिजली काटने की कार्रवाई की जाएगी। दिवाली पर बिजली आने से ग्रामीणों में काफी खुशी है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब चार बजे गोधी बिजलीघर के लाइनमैन ने दलकी गांव के दो बिजली ट्रांसफार्मरों की बिजली यह कहकर काट दी थी कि गांव के तमाम लोगों ने बिजली के बिल जमा नहीं किए हैं। बिजली कटने के बाद गांव के लोगों में रोष पनप गया था। ग्रामीणों ने त्योहार के मौके पर बिजली काटने पर बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा भी किया था। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान धर्मपाल गंगवार से बिजली की लाइन जुड़वाने की मांग की थी। ग्राम प्रधान ने रात में ही बिजली विभाग के एसडीओ और जेई आदि से फोन पर बात की थी, मगर रात में गांव की बिजली नहीं जुड़ सकी थी। ग्रामीण पूरी रात अंधेरे में रहे थे। गुरुवार को ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीणों ने राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख से शिकायत की थी कि उनके गांव के बिजली बकाएदार उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन कराकर बिल किश्तों में जमा कर रहे हैं और दीवाली का त्योहार है, इसलिए उनके गांव की बिजली जोड़ दी जाए। उन्होंने लाइनमैन पर अवैध वसूली करने आदि के आरोप लगाए। राज्यमंत्री ने एक्सईएन विनोद कुमार को आदेश दिए कि त्योहार पर कहीं भी अंधेरा नहीं रहना चाहिए। इसके बाद गांव की बिजली 24 घंटे के बाद गुरुवार की शाम जोड़ दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आने से उनका दिवाली का त्योहार रोशन होगा। एक्सईएन का कहना है कि दिवाली पर कहीं पर भी अंधेरा नहीं रहेगा और दिवाली के बाद भी बिल अदा न करने पर केवल बकाएदारों के ही कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दलकी गांव की बिजली सुचारु होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed