फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People in Himachal are troubled by inflation: Garg

हिमाचल में जनता महंगाई से त्रस्त : गर्ग

Fri, 29 Dec 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
People in Himachal are troubled by inflation: Garg
सत्ता में आते ही प्रदेश सरकार ने दो बार बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम
विज्ञापन

-कहा, युवाओं के साथ की वादा खिलाफी, कहां गई लाखों सरकारी नौकरियां

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सुक्खू सरकार पर जमकर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की जनता पर महंगाई का बोझ डाला है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही लोगों को राहत देने की बात की थी। परंतु जैसे ही सरकार में आए वैसे ही एक नहीं बल्कि दो बार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स लगाया। जब प्रदेश में भयंकर बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त था तब यह पेट्रोल के दाम बढ़ाने में लगे थे। रेत, बजरी के क्रशर बंद किए जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज भी हिमाचल के बाजार में दाम काफी बड़े हुए हैं। सस्ते राशन के डिपो के माध्यम से मिलने वाला सरसों का तेल, चीनी व दालों के दाम बढ़ाकर हिमाचल प्रदेश के लोगों को महंगाई के बोझ तले दबाया है। कहा कि जब राज्य में भाजपा की सरकार थी तब डबल इंजन की सरकार ने पेट्रोल, डीजल सहित अन्य जरूरी सामान के दाम कम किए गए थे। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है। कांग्रेस ने सरकार बनने के दो महीने के अंदर लाखों बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। आज 1 वर्ष 2 महीने होने को हैं पर नौकरियों का कोई पता नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जबरदस्त जीत हासिल की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की संगठनात्मक शक्ति के साथ-साथ हिमाचल ने भी अपनी भूमिका निभाई है। हिमाचल की जनता ने राज्य सरकार की नाकामी और फेल गारंटियों को पूरे देश में पहुंचाया है। आज देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी स्पष्ट है कि अगर गारंटी चलती है तो सिर्फ मोदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed