फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   people demanded to minister of food and supply to facility of road in kota village gumarwin

रोपा के कुटला हरिजन बस्ती के लोगों ने मंत्री से की सड़क निकालने की मांग

Wed, 15 Jun 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
people demanded to minister of food and supply  to facility  of road in kota  village gumarwin
people demanded to minister of food and supply to facility of road in kota village gumarwin
भगेड़ (बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत फटोह के गांव रोपा कुटला की बस्ती के लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं। पिछले 40 साल से सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र से मिले। उन्होंने मांगपत्र सौंपकर शीघ्र एंबुलेंस रोड निकालने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों भोलाराम, जयंती देवी, इंद्री देवी, गोरखू राम, सुरेश कुमार, सीताराम, सुंदरी देवी, फूला देवी, कला देवी, हरिराम, पूनम कुमारी, कांता देवी ने कहा कि सड़क सुविधा न होने कारण कोरोना के कारण महिला की हालत गंभीर हो गई। उसे सड़क तक पहुंचाने में समय लग गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सड़क सुविधा होती तो उसे बचाया जा सकता था। यदि कोई बीमार हो जाता है तो उसे पालकी के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। मुख्य सड़क डेढ़ किलोमीटर दूर है। एंबुलेंस रोड बनने से करीब दो दर्जन परिवारों को लाभ मिलेगा। मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि लोगों की मांग जायज है और इसे शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed