फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People danced on Bilaspuri Gidde and Haryanvi dance

Bilaspur News: बिलासपुरी गिद्दे और हरियाणवी डांस पर झूमे लोग

Sat, 06 Jan 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
People danced on Bilaspuri Gidde and Haryanvi dance
-कोठीपुरा स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, प्रिया, सहेलियों ने पंजाबी भंगड़ा, साक्षी, साहिल ने पहाड़ी लोकगीत, मनीष, साक्षी ने देश भक्ति, वंदना, सहेलियों ने हरियाणवी डांस, साक्षी, सहेलियों ने हिमाचली गिद्दा, नीरज, दोस्तों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों से शास्त्रीय धुनें और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बिलासपुरी गिद्दा ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन स्कूल प्रवक्ता कानन शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने शिक्षा, खेल, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कारों से नवाजा। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। उन्होंने बच्चों को लगातार परिश्रम करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि अध्यापक और अभिभावक दोनों मिल कर बच्चों में ऐसे गुणों का सृजन करें जो भविष्य में उनके काम आ सके। विद्यार्थी का जीवन बनाने के लिए अध्यापक और अभिभावक दोनों की ही महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नई शिक्षा नीति 2020 पर भी जोर दिया। उन्होंने बच्चों द्वारा हिमाचली संस्कृति पर पेश की गई प्रस्तुति की खूब सराहना की और पश्चिमी सभ्यता को छोड़ हिमाचली संस्कृति को अपनाने पर बल दिया। अशोक शास्त्री ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, शिक्षकों और कर्मचारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed