{"_id":"64c794e426ef87c7df063a56","slug":"people-came-out-in-favor-of-the-girl-in-the-sadhu-suicide-case-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-3322-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: साधू आत्महत्या मामले में युवती के पक्ष में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: साधू आत्महत्या मामले में युवती के पक्ष में उतरे लोग
विज्ञापन
-डीसी, एसपी को ज्ञापन देकर की पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं के तहत पड़ने वाले अमरपुर कस्बे में चंद रोज पहले एक साधू द्वारा युवती से छेड़छाड़ के बाद आत्महत्या के प्रकरण में सोमवार को युवती के पक्ष में कई लोगों ने उपायुक्त और एसपी के सामने अपना पक्ष रखा।
लोगों ने पीड़ित परिवार की व्यथा को अवगत करवाते हुए न्याय देने और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पीड़ित परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है। समाजसेवी एवं अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल की अगुवाई में आयोजित इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गौर से सुना। त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए एसडीएम घुमारवीं से बात की। वहीं एसपी बिलासपुर डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने भी प्रतिनिधिमंडल की बात को सुना और उचित कार्रवाई का विश्वास दिलाया। अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल ने कहा कि यदि मंदिरों में भी मां, बहन महफूज नहीं हैं तो आस्था के केंद्र सवालों के कटघरे में रहेंगे। कहा कि इस मामले में जो एक वीडियो सामने आया है उसमें साधू अपनी गलती को मानते हुए क्षमा याचना कर रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को निरंतर मिल रही धमकियों को लेकर सुरक्षा की मांग उठाई है।
इस मौके पर बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सांख्यान, सतगुरु रविदास महासभा के प्रधान टीडी बंसल, बकरोआ पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी, समाजसेवी अमरजीत, एलआर सेन, औहर पंचायत के उप प्रधान रणजीत वर्धन, मनोज कुमार संधू, गुरु रविदास महाराज सभा बिलासपुर के प्रधान टीडी बंसल, जिला गुरु रविदास सभा के प्रधान मदन कुमार, गुरु रविदास सभा रघुनाथपुरा दौलत राम बादल, प्रभु दयाल जोशी, आंबेडकर सेना मूल निवासी के प्रदेशाध्यक्ष एचएस बंसल, समाजसेवी अंकित भाटिया, मनसा राम, निशांत वर्धन, डॉ. आंबेडकर समाज कल्याण समिति करोट के अध्यक्ष रीठू राम, नरेंद्र कुमार, जमनू राम आदि मौजूद रहे।