फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The route from Shri Naina Devi to AIIMS will be under a security cover during the President's visit.

Bilaspur News: राष्ट्रपति दौरे के दौरान सुरक्षा घेरे में रहेगा श्री नयना देवी से एम्स तक का रूट

Thu, 24 Sep 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The route from Shri Naina Devi to AIIMS will be under a security cover during the President's visit.
नयना देवी के दर्शन के बाद एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्यातिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति पहले श्री नयना देवी जी के दर्शन करेंगी। इसके बाद एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगी। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा, यातायात और प्रोटोकॉल व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दौरे से जुड़ी व्यवस्था पर मंथन कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्री नयना देवी जी मंदिर क्षेत्र से लेकर एम्स तक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्था रहेगी। पार्किंग, स्वच्छता, चिकित्सा, बिजली, पेयजल और आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राष्ट्रपति के श्री नयना देवी जी के दर्शन कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए हैं। मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल और सुरक्षा मापदंडों के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारी के अनुसार राष्ट्रपति का दौरा आनंदपुर साहिब से शुरू होगा। वहां से वह श्री नयना देवी जी पहुंचेंगी और दर्शन के बाद वापस आनंदपुर साहिब जाएंगी। इसके बाद एम्स बिलासपुर में आयोजित पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। पूरे दौरे के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखेगा। अधिकारी ने बताया कि दौरे को लेकर समीक्षा बैठक में जिले के सभी संबंधित अधिकारी और एम्स के अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल, पार्किंग, चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, बिजली और पेयजल समेत सभी व्यवस्था की समीक्षा की गई है। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का बिलासपुर आगमन जिले के लिए गौरव का विषय है और प्रशासन दौरे को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed