फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People are troubled due to power cuts in Shri Naina Devi Ji.

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में बिजली के कट लगने से लोग परेशान

Fri, 10 Oct 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
People are troubled due to power cuts in Shri Naina Devi Ji.
त्योहारों में व्यापारियों को झेलनी पड़ रही अधिक समस्या
विज्ञापन


बोर्ड का कहना, लाइनों पर चला हुआ है मरम्मत कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी और आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बिजली के लंबे-लंबे कट के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से व्यापार पर भी पड़ रहा है।


क्षेत्र में वीरवार को करीब पूरा दिन ही विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शाम करीब 7 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बाधित हुई, जिस कारण करवा चौथ के दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होना नई बात नहीं है, लेकिन अब तो करीब पूरा दिन ही बिना लाइट के गुजारनी पड़ रही है, जो परेशानी का सबब बन गया है। हाल में संपन्न हुए नवरात्रि के दौरान भी बिजली की आंख मिचौली जारी रही, जिसका सीधा असर व्यापारियों के व्यापार पर पड़ा। इसके साथ ही पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इस कारण कोट क्षेत्र से पानी लिफ्ट नहीं हो पाता। लोगों को कहना है कि एक-दो दिन तो यह समस्या झेली जा सकती है, लेकिन हर दिन समस्या बढ़ रही है। उधर, कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि लाइनों को काम चला हुआ है, जिस कारण दो-दो घंटे लाइटों का कट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed