फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People are not afraid of Corona in the market

मंडी में लोगों को नहीं दिख रहा कोरोना का खौफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
People are not afraid of Corona in the market
बिलासपुर। पुलिस व प्रशासन की अनदेखी के कारण नवीन मंडी स्थित सब्जी व फल मंडी में दुकानदारों व ग्राहकों में कोरोना का खौफ नहीं दिख रहा है। दुकानदार व ग्राहक कोविड 19 नियमों का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। सचिव उदयवीर सिंह गंगवार ने भ्रमण कर चेतावनी दी है कि उल्लंघन करने वाले पर एक हजार रुपये का जुर्माना डाला जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह चार बजे से ही नगर की नवीन मंडी स्थित फल व सब्जी मंडी में दुकानदारों व ग्राहकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोगों की भीड़ बढ़ते ही कुछ ही देर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़नीं शुरू हो गईं। तमाम दुकानदार व ग्राहक बिना मास्क के ही देखे जाने लगे। कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन की सूचना पर मंडी सचिव उदयवीर सिंह भी सुबह के दौरान मंडी में पहुंच गए। उन्होंने उल्लंघन होता देख दुकानदारों को चेतावनी देनी शुरू कर दी कि सभी दुकानदार कोविड-19 गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करेंगे और जो भी उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ एक हजार रुपये जुर्माना डालने की कार्रवाई की जाएगी। सचिव ने बताया कि सभी लाइसेंस धारकों को गुरुवार को फिर हिदायत दे दी गई है। शुक्रवार को ईद के कारण मंडी में आढ़तियों ने स्वयं ही कारोबार बंद रखा है। शनिवार से कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed