फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners will surround Vis if their demands are not met

Bilaspur News: मांगें पूरी नहीं हुई तो विस का घेराव करेंगे पेंशनर

Thu, 11 Jan 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pensioners will surround Vis if their demands are not met
-बोले, अन्य कर्मचारियों की तरह दी जाए ओपीएस
विज्ञापन

बरठीं में हुई विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक वीरवार को बरठीं में हुई। संघ ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आगामी विधानसभा सत्र में वह मिलकर विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ओपीएस देने के बारे में सरकार को विचार करना चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता राज्य इकाई के महामंत्री होशियार सिंह चंदेल ने की। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। बोर्ड के कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान, ग्रेच्युटी, एरियर सहित अन्य लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार को चेताया कि इसका भुगतान अगर मार्च से पहले नहीं किया गया तो बजट सत्र में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। पहले भी इसके बारे में सरकार को नोटिस भेजे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को ओपीएस दी जाएगी, लेकिन बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को अभी तक इसका कोई भी लाभ नहीं मिला है। यहां तक कि इसके बारे में विचार भी नहीं किया जा रहा है। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को मांगों को शीघ्र पूरा करना चाहिए। इस मौके जिला अध्यक्ष तिलक राम शर्मा, उपाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह, संगठन मंत्री अमीचंद ठाकुर, प्रेम राणा, मस्तराम, रमेल सिंह राणा, रमेश कुमार शर्मा और बालकृष्ण गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed