फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners urged to participate in Vidhansabha siege

Bilaspur News: विधानसभा घेराव में भाग लेने के लिए पेंशनरों से किया आग्रह

Sat, 15 Nov 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 15 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pensioners urged to participate in Vidhansabha siege
डियारा में आयोजित विद्युत पेंशनरों की बैठक में भाग लेने वाले पेंशनर। संवाद
डियारा में हुई विद्युत पेंशनरों की बैठक
विज्ञापन

-सरकार से मांगों को पूरा करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत लिमिटेड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की बैठक शनिवार को डियारा में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष बीआर भाटिया ने की। बैठक में 28 नवंबर को विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए सभी पेंशनरों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।

बैठक की शुरुआत पूर्व विधायक डॉ. बाबूराम गौतम और अन्य दिवंगत पेंशनरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। एसोसिएशन ने हिमाचल सरकार और बोर्ड प्रबंधन द्वारा तीन प्रतिशत महंगाई राहत प्रदान करने और 70 से 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को छठे वेतन आयोग का 30 प्रतिशत एरियर देने के निर्णय के लिए आभार जताया। बैठक में संयोजक एवं संयुक्त ज्वाइंट फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष चेतराम वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी पेंशनरों से आग्रह किया कि 28 नवंबर को धर्मशाला पहुंचे और विधानसभा घेराव में अपना योगदान दें। बैठक में सरकार व बोर्ड प्रबंधन से यह आग्रह किया गया कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक के लंबित एरियर, एनकैशमेंट, कम्यूटेशन और मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए। मेडिकल भत्ता 400 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये किया जाए और 13 प्रतिशत महंगाई राहत पर शीघ्र निर्णय लिया जाए। इसके अलावा यह निर्णय लिया गया कि 17 दिसंबर को विद्युत पेंशनर दिवस मनाया जाएगा, जिसमें 70, 75, 80 और 85 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में रूप लाल राठौर, गुरुदेव कौशल, अनंत राम, बेसरिया राम, सीता राम ठाकुर, धर्मपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed