फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners raised demand for payment of pending dues

Bilaspur News: पेंशनरों ने उठाई लंबित देनदारियों के भुगतान की मांग

Wed, 11 Mar 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 11 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pensioners raised demand for payment of pending dues
तलाई में पेंशनर कल्याण संघ की बैठक   में मौजूद वि​भिन्न क्षेत्रों से आए पेंशनर   के सदस्य। संवा
तलाई में पेंशनर कल्याण संघ की हुई बैठक ह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई शहरी पेंशनर कल्याण संघ की बैठक प्रधान ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह तलाई में हुई, जिसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के दौरान पेंशनर कल्याण संघ की तलाई शहरी इकाई ने प्रदेश सरकार से मांग की कि वर्ष 2026-27 के वित्तीय बजट में पेंशनरों की सभी लंबित देनदारियों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान किया जाए ताकि पेंशनरों को उनका हक समय पर मिल सके। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से पेंशनरों की कई देनदारियां लंबित पड़ी हैं, जिनका जल्द निपटारा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान होने से पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी। इस अवसर पर संघ की ओर से सरकार का आभार भी व्यक्त किया गया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को छठे वेतन आयोग की बकाया राशि उनके बैंक खातों में जमा कर दी गई है, जिससे वरिष्ठ पेंशनरों को राहत मिली है। बैठक में पेंशनर की समस्याओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा भविष्य में पेंशनरों के हितों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर हंसराज, होशियार सिंह, देवराज, हरबंस लाल, रंजीत सिंह, प्यार सिंह, बलदेव भारद्वाज, रिखी राम, मंगल सिंह, बाल कृष्ण, बुद्धि सिंह, योगराज, केशव दत्त, भाग सिंह और हरि सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed