{"_id":"65b7adae16cfde1e4f07ffe6","slug":"pensioners-did-not-get-a-single-penny-of-the-new-pay-scale-purushottam-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-112315-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को नहीं मिला नए वेतनमान का एक भी पैसा : पुरुषोत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को नहीं मिला नए वेतनमान का एक भी पैसा : पुरुषोत्तम
विज्ञापन
- तीन फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त भी नहीं मिली, मांग पूरी न होने पर होगा सरकार का विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की जुखाला इकाई की मासिक बैठक सोमवार को इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमा बंसल की अध्यक्षता में ऋषि मार्कंडेय मंदिर परिसर के सभागार में हुई। बैठक में सबसे पहले दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इकाई के सचिव पुरुषोत्तम दास शर्मा ने मंच का संचालन करते हुए हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ताजा गतिविधियों को सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिला कार्यकारिणी सदस्य चंदूराम शर्मा ने इकाई की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए आगे के लिए पथ प्रदर्शन किया। इकाई के संस्थापक सदस्य धनीराम शर्मा ने इकाई को संगठित रखने में मूल मंत्र सुझाए। इकाई के ऑडिटर बीआर कौंडल ने इकाई की आर्थिक संरचना पर संतोष व्यक्त किया। खजाना राम शर्मा ने इकाई को एकता का पाठ पढ़ाया, संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि पेंशनर की सभी वित्तीय देनदारियों को यथाशीघ्र पूरा किया जाए। पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि जो कर्मचारी 1 जनवरी 2016 से 28 फरवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं उनमें से बहुत से पेंशनर ऐसे हैं जिन्हें नए वेतनमान का एक भी पैसा नहीं मिला है। उनको तीन फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त भी नहीं मिली है। सभी पेंशनरों ने सरकार को संबोधित करते हुए कहा कि अगर इस बजट में पेंशनरों की वित्तीय देनदारी के लिए वित्तीय प्रावधान नहीं किया गया तो पेंशनर सरकार का विरोध करने के लिए विवश हो जाएंगे। बैठक के बाद इकाई के सदस्यों श्यामलाल ठाकुर, प्रेमलाल ठाकुर ने सभी सदस्यों को बिलासपुरी धाम खिलाई। बैठक में बाबूराम ठाकुर, पुरुषोत्तम शर्मा, गीता कौंडल, छोटा राम, बोहरा राम, मदनलाल शर्मा, डॉक प्रेम, रूपलाल, धनीराम, खजाना राम, होशियार सिंह, दिलीप, रूपलाल, रोशन लाल, सुखराम समेत 40 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।