फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners demand a 15% DA hike before Diwali and the convening of a JCC meeting.

Bilaspur News: पेंशनरों ने दीवाली से पहले 15 प्रतिशत डीए देने और जेसीसी की बैठक बुलाने की उठाई मांग

Mon, 24 Aug 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pensioners demand a 15% DA hike before Diwali and the convening of a JCC meeting.
पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट ने लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी समेत लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी करने का किया आह्वान
विज्ञापन

एरियर के भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री का जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। प्रदेश के पेंशनरों के लंबित वित्तीय मामलों को लेकर पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट ने सरकार के समक्ष मांगें रखी हैं। फ्रंट ने पेंशन एरियर के भुगतान को लेकर जारी अधिसूचना पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। साथ ही कहा है कि एरियर का भुगतान पेंशनरों के लिए राहत का कदम है, लेकिन लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और अन्य लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान न होने से उनकी समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।

फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा, संयोजक हरीश शर्मा, महासचिव ठाकुर हुकम सिंह, अतिरिक्त महासचिव लेख राम कौंडल और उपप्रधान अश्विनी शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त तृतीय श्रेणी के पेंशनरों को पेंशन या पारिवारिक पेंशन का 35 प्रतिशत और प्रथम व द्वितीय श्रेणी के पेंशनरों को 15 प्रतिशत एरियर देने की अधिसूचना से पेंशनरों को आंशिक राहत मिली है। इसके लिए फ्रंट ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। फ्रंट पदाधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पेंशनरों के सामने परिवार की जिम्मेदारियां, बच्चों की शिक्षा, विवाह, इलाज और रोजमर्रा के खर्च होते हैं। ऐसे में सेवाकाल में अर्जित लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी उनके लिए महत्वपूर्ण वित्तीय अधिकार हैं। इनका भुगतान लंबे समय से लंबित रहने से पेंशनरों में निराशा है। उन्होंने कहा कि पेंशनर सरकार से कोई विशेष सुविधा नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपने सेवाकाल में अर्जित वैधानिक एवं वित्तीय अधिकारों का समय पर भुगतान चाहते हैं। फ्रंट ने लंबे समय से लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान दीवाली से पहले करने की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच पेंशनरों के लिए घरेलू खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। त्योहार से पहले डीए मिलने से हजारों पेंशनर परिवारों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

पेंशनरों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संयुक्त परामर्शदात्री समिति (जेसीसी) का गठन और उसकी बैठक जल्द बुलाने की मांग भी की गई है। फ्रंट का कहना है कि सरकार और पेंशनर संगठनों के बीच नियमित संवाद से लंबित मामलों का बातचीत से समाधान हो सकता है और आंदोलन की स्थिति से भी बचा जा सकता है। फ्रंट नेताओं ने मुख्यमंत्री से वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों के लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी समेत सभी लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान सुनिश्चित करने, 15 प्रतिशत डीए दीपावली से पहले जारी करने और जेसीसी की बैठक बुलाकर मांगों पर समयबद्ध निर्णय लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed