{"_id":"6a2c0a7ccc44a6b6440b6edc","slug":"pensioners-demand-15-dr-and-a-jcc-meeting-sadar-block-executive-committee-dissolved-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-161594-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेंशनरों ने 15 फीसदी डीआर और जेसीसी बैठक की उठाई मांग, सदर खंड कार्यकारिणी भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेंशनरों ने 15 फीसदी डीआर और जेसीसी बैठक की उठाई मांग, सदर खंड कार्यकारिणी भंग
Fri, 12 Jun 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में आशेजित वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: पेंशनर
-घुमारवीं में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक, 200 से अधिक पेंशनरों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की आम सभा एवं कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण त्रैमासिक बैठक जगन पैलेस घुमारवीं में जिला प्रधान जगदीश दिनेश की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गायन से हुई। इसके बाद दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
महासचिव नरोत्तम धीमान ने बैठक का संचालन करते हुए एजेंडे की जानकारी दी। स्थानीय खंड प्रधान सुनील शर्मा और शहरी इकाई के प्रधान हरी सिंह ठाकुर ने उपस्थित पेंशनरों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष सुरेश जोशी ने वर्ष 2025-26 का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। बैठक में वक्ताओं ने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं, संगठन को मजबूत बनाने तथा अनुशासन बनाए रखने पर अपने विचार रखे। सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा जुलाई माह में 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को छठे वेतन आयोग के एरियर जारी करने की घोषणा का स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री से जुलाई में जेसीसी बैठक बुलाने तथा लंबित 15 प्रतिशत महंगाई राहत की किस्तों के भुगतान का प्रावधान करने की मांग भी उठाई। बैठक के दौरान सदर खंड कार्यकारिणी पर जिला एवं प्रदेश स्तर के संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सहयोग न करने, बैठकों से लगातार अनुपस्थित रहने, सदस्यता शुल्क जमा न करने तथा संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोपों पर चर्चा हुई। सदन ने सर्वसम्मति से सदर खंड प्रधान जय कृष्ण शर्मा, सचिव राम प्रकाश वर्मा और उनकी कार्यकारिणी को पदभार से मुक्त करने का निर्णय लिया। सदर खंड के कार्यों के संचालन के लिए एक तदर्थ समिति का गठन किया गया। इसमें प्रकाश ठाकुर को खंड प्रधान, लेख राम कौंडल को सचिव, राम लाल चंदेल को कोषाध्यक्ष, सुंदर राम शर्मा को सलाहकार तथा राजेंद्र शर्मा को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। समिति तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालेगी और शीघ्र ही 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों के सम्मान समारोह की तिथि और स्थान निर्धारित करेगी। प्रदेश महासचिव ठाकुर हुकम सिंह ने प्रदेश स्तर पर संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। जिला प्रधान जगदीश दिनेश ने जिला स्तर पर संगठन की उपलब्धियां गिनाते हुए बैठक को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में कमलेश चंदेल, बंती देवी गौतम, भावना पठानिया सहित 200 से अधिक पेंशनर उपस्थित रहे।