{"_id":"6867d8ef28de7338290623f3","slug":"pensioner-welfare-association-state-level-election-in-sundar-nagar-tomorrow-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-139980-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य स्तरीय चुनाव सुंदर नगर में कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य स्तरीय चुनाव सुंदर नगर में कल
Fri, 04 Jul 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
सभी जिला प्रधानों, महासचिवों से समय पर पहुंचने का आग्रह
मंडी के पदाधिकारी करेंगे चुनाव प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के राज्य स्तरीय चुनाव 6 जुलाई को सुबह 11 बजे सुंदरनगर में होंगे। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चुनाव स्थल किसान भवन के पास रहेगा और चुनाव पूरी तरह एसोसिएशन के संविधान में निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार संपन्न होगा। सभी जिला प्रधानों/महासचिवों एवं संबंधित इकाइयों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं। प्रत्येक जिले, संबंधित इकाई को सदस्यता शुल्क का राज्य हिस्सा राज्य कोषाध्यक्ष को जमा करवाना होगा और अपने प्रदेश प्रतिनिधियों की सूची समय रहते चुनाव अधिकारी को सौंपनी होगी। प्रत्येक जिले से जिला प्रधान और महासचिव, खंड प्रधान और महासचिव पदेन प्रदेश प्रतिनिधि होंगे। इसके अलावा हर जिले से पांच प्रदेश प्रतिनिधि नामित या चयनित किए जाएंगे। चुनाव प्रबंधन व भोजन व्यवस्था का दायित्व मंडी की कार्यकारिणी को सौंपा गया है। दूर-दराज से आने वाले प्रतिनिधि 5 जुलाई की शाम को सुंदरनगर पहुंच सकते हैं, जिनके ठहरने की व्यवस्था के लिए मोबाइल नंबर 78762-30233 और 88944-91485 पर संपर्क किया जा सकता है।