फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioner Federation opposed increasing retirement age

Bilaspur News: पेंशनर फेडरेशन ने किया सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने का विरोध

Fri, 02 May 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 02 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pensioner Federation opposed increasing retirement age
पेंशनरों को वेतनमान, डीए और मेडिकल बिलों का अब तक भुगतान नहीं
विज्ञापन


सरकार से 5 मई की कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव रद करने की मांग

फेडरेशन बोला, बेरोजगारों की अनदेखी सरकार के लिए खतरे की घंटी, एक्सटेंशन नीति भी अन्यायपूर्ण


संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 59 वर्ष करने का प्रस्ताव बेरोजगार युवाओं के साथ घोर अन्याय और धोखा होगा। फेडरेशन ने इस प्रस्ताव की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों से 5 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसे निरस्त करने की मांग की है।

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा, महासचिव टीडी ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ धीमान, वित्त सचिव डीडी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि यह प्रस्ताव लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन युवाओं ने वर्षों परीक्षाओं की तैयारी में लगाए, वे सरकार के इस तुगलकी फरमान से हताश और निराश हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बेरोजगार युवाओं की अनदेखी सरकार के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। फेडरेशन ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक्सटेंशन देने की नीति भी युवाओं के साथ अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, तब सेवानिवृत्त लोगों को दोबारा मौका देना न्यायसंगत नहीं है। इससे पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को भी नुकसान होता है।
विज्ञापन

पेंशनरों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए फेडरेशन ने बताया कि 2016 से 2021 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नए वेतनमान का लाभ नहीं मिला है, जिससे प्रत्येक कर्मचारी को औसतन 20 से 25 लाख रुपये की देनदारी लंबित है। इसके साथ ही करोड़ों रुपये के मेडिकल बिल और डीए की किस्तें भी रुकी पड़ी हैं। सरकार से मांग की है कि पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया जाए और मेडिकल बिलों तथा लंबित देयों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने पर प्राथमिकता देने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि युवाओं और पेंशनरों की उपेक्षा प्रदेश के विकास और सामाजिक संतुलन के लिए घातक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed