फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Patient experiences and social aspects will now also be included in health research.

Bilaspur News: स्वास्थ्य शोध में अब मरीजों के अनुभव, सामाजिक पहलुओं को भी मिलेगी जगह

Fri, 25 Sep 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Patient experiences and social aspects will now also be included in health research.
एम्स बिलासपुर में आयोजित विशेषज्ञ सत्र में पहुंचे प्रशिक्षक चिकित्सक को सम्मानित करते एम्स के अ
एम्स बिलासपुर में गुणात्मक शोध पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू,देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन

डॉ. दलजीत सिंह बोले-समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शोध में गुणात्मक ढांचे को शामिल करना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के रिसर्च सेक्शन की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान अकादमी (इंडिया) के सहयोग से तीन दिवसीय गुणात्मक शोध (क्वालिटेटिव रिसर्च) कार्यशाला शुरू हुई। इसका शुभारंभ एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह ने किया। कार्यशाला में 22 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। कार्यकारी निदेशक ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किसी बीमारी को केवल आंकड़ों के आधार पर समझना पर्याप्त नहीं है। मरीजों और समुदाय के अनुभव, व्यवहार, जरूरतें और सामाजिक परिस्थितियां भी शोध का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। गुणात्मक शोध के माध्यम से इन पहलुओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए शोध के विभिन्न तरीकों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को लोगों के अनुभव और व्यवहार से जुड़ी जानकारी जुटाने, उसका वैज्ञानिक विश्लेषण करने और शोध निष्कर्षों को स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोग करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। शोध की रूपरेखा तैयार करने और जानकारी की व्याख्या पर भी विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। दिनभर चले कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों का पोस्ट टेस्ट लिया गया और प्रमाणपत्र वितरित किए गए।


देशभर के संस्थानों से पहुंचे विशेषज्ञ
प्रशिक्षण देने वालों में पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजेश कुमार, पूर्व प्रोफेसर ऑफ हेल्थ प्रमोशन प्रो. डॉ. मनमीत कौर, दिल्ली विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चक्रवर्ती महाजन और इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ, बेंगलुरु की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीना पुट्टराज शामिल हैं। उद्घाटन सत्र में डीन एकेडमिक्स डॉ. रुपाली पारलेवार, डीन रिसर्च डॉ. अनुपम पाराशर और एसोसिएट डीन रिसर्च डॉ. पूजन डोगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed