फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   parking plan for ghumarwin

Bilaspur News: जाम से निपटने को बना पार्किंग प्लान, तीन माह बाद भी नहीं पहनाया अमलीजामा

Wed, 22 Nov 2023 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
parking plan for ghumarwin
घुमारवीं में पार्किंग की नहीं पुख्ता व्यवस्था, चालान काटने से वाहन चालकों में रोष
विज्ञापन

लोगों ने की पार्किंग व्यवस्था करने की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के लिए नए पार्किंग प्लान को मंजूर हुए तीन माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। शहर में पुख्ता पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के बावजूद पुलिस की ओर जा रहे चालान काटे जा रहे हैं। इससे वाहन चालकों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पहले पार्किंग की व्यवस्था की जाए, उसके बाद कार्रवाई की जाए।
प्रशासन की ओर से घुमारवीं शहर के लिए नया पार्किंग प्लान तैयार किया गया है, जिसे उपायुक्त ने मंजूरी दे दी है। तीन माह का समय बीत जाने के बाद भी इस पार्किंग प्लान को प्रशासन धरातल पर नहीं उतर पाया है। ऐसे में वाहन चालकों को मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। पूरे शहर को नो पार्किंग जोन बताकर पुलिस धड़ाधड़ वाहनों के चालान काट रही है। ऐसे में लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। पुलिस रोजाना करीब 50 से अधिक चालान काट रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन शहर में पार्किंग की व्यवस्था करे। साथ ही सड़क किनारे नो पार्किंग की मार्किंग की जाए। इसके बाद कार्रवाई की जाए। बिना नो पार्किंग जोन घोषित किए लोगों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
ये बोले लोग

जब तक प्रशासन पार्किंग की व्यवस्था नहीं करता है, तब तक चालान काटना किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता। जब लोग बाजार आएंगे तो गाड़ी कहीं न कहीं खड़ी करनी पड़ेगी। -संजू चोपड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस धड़ाधड़ चालान काट रही है। इसे एकतरफा कार्रवाई ही कहा जा सकता है। प्रशासन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं कर रहा है और ऊपर से लोगों को पुलिस बेवजह परेशान कर रही है। -जगतपाल शर्मा

शहर में वैसे तो पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन कुछ स्थानों पर गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं, लेकिन वहां पर भी कुछ रसूखदार लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। -संजीव शर्मा, अधिवक्ता

लोगों को नियमों का पालन करने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन पहले सुविधा तो दी जानी चाहिए। जब शहर में पार्किंग का इंतजाम नहीं है तो वाहन सड़क किनारे खड़े नजर आएंगे। पुलिस विभाग की यह एकतरफा कार्रवाई है।

-राजपाल उप्पल

कोट्
शहर के लिए नया पार्किंग प्लान बनाया गया है, लेकिन त्योहारों के चलते इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। अब नगर परिषद को आदेश दे दिए गए हैं कि जल्द इस प्लान के तहत शहर में व्यवस्था बनाए। एक-दो दिन में पुल के पास से पार्किंग प्लान पर काम शुरू कर दिया जाएगा। -गौरव चौधरी, एसडीएम, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed