फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   parking

घुमारवीं में टैक्सी पार्किंग की समस्या बनीं सिर दर्द

Fri, 15 Nov 2019 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
parking
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में टैक्सी स्टैंड न होने के कारण लोग सड़कों और दुकानों के सामने गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं। टैक्सी चालक अक्सर अपनी गाड़ियां एनएच 103 पर खड़ी कर देते हैं जिससे कई बार स्थानीय दुकानदारों के साथ लड़ाई-झगड़ा तक की नौबत आ जाती है क्योंकि दुकानदार अपनी दुकान के आगे गाड़ी लगाने को मना कर देते हैं। वाहन चालकों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन को शहर में गाड़ियों की पार्किंग की समस्या का निवारण जल्द करना चाहिए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि घुमारवीं में टैक्सी स्टैंड के लिए आज तक सिर्फ राजनीति ही होती आ रही हैं। घुमारवीं शहर में लोगों की सुविधा के लिए छोटी-बड़ी लगभग 76 टैक्सी की दिन रात उपलब्धता रहती हैं। टैक्सी चालकों में शिवा टैक्सी यूनियन के प्रधान नंद लाल, नेक मोहम्मद, नितिन महाजन, सोनू, पप्पू, ललित, सुभाष आदि ने कहा कि कई बार हम सभी चालकों ने प्रशासन के समक्ष टैक्सी स्टैंड का मुद्दा उठाया पर आश्वासन के सिवाय आज तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। कहा कि टैक्सी स्टैंड के लिए कुछ समय पूर्व टैक्सी चालकों के द्वारा भूख हड़ताल भी की गई थी तो उस समय मौजूदा एसडीएम ने आठवें दिन जूस पिला कर अनशन तुड़वा दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि शीघ्र टैक्सी स्टैंड के लिए जमीन का चयन कर दिया जाएगा तथा समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी जब भूख हड़ताल पर बैठे थे तो उस दौरान भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने अपनी हाजिरी भरी थी और आश्वासन दिया था कि शीघ्र ही समस्या का हल कर दिया जाएगा। काफी समय बीत जाने के बाद आज तक कुछ भी नहीं हुआ है। टैक्सी चालकों ने स्थानीय प्रशासन को चेताया है कि अगर शीघ्र समस्या का हल नहीं हुआ तो फिर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा। नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने कहा कि मामला काफी समय से लंबित है तथा सभी पार्षदों से विचार-विमर्श करके इसे हल करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री ने किया था पार्किंग का शिलान्यास
नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच बजोहा में पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री ने 3.50 करोड़ रुपये से निर्मित पार्किंग का शिलान्यास साल 2016 में किया था लेकिन हैरानी का विषय है कि आज तक उसका कार्य शुरू नहीं किया गया। शिवा टैक्सी यूनियन के प्रधान नंद लाल ने कहा कि सभी टैक्सी चालकों की ओर से प्रशासन से बार-बार आग्रह करने के बावजूद भी आज तक टैक्सी स्टैंड के लिए जगह का चयन न करना प्रशासन के लचीले रवैये को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed