फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Parents opposed online classes

Bilaspur News: अभिभावकों ने किया ऑनलाइन कक्षाओं का विरोध

Mon, 28 Jul 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Parents opposed online classes
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में प्रधानाचार्य से मिलने पहुंचे अभिभावक। संवाद
ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने की रखी मांग
विज्ञापन

प्रधानाचार्य को सौंपा पत्र, उपायुक्त ने बुलाई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में पढ़ने वाले पहली से सातवीं कक्षा तक के छात्रों के अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल पहुंचकर ऑनलाइन कक्षाओं का विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी को एक ज्ञापन सौंपकर स्थायी रूप से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की मांग की।
अभिभावकों ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई बच्चों और उनके परिवारों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। एक ओर माता-पिता बच्चों को मोबाइल उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छोटे बच्चों में मोबाइल की लत बढ़ती जा रही है, जो उनके मानसिक और शैक्षणिक विकास के लिए नुकसानदेह है। बताया कि अधिकांश माता-पिता दिनभर काम पर रहते हैं और अपने मोबाइल फोन साथ ले जाते हैं, जिससे बच्चों के पास ऑनलाइन कक्षाएं अटेंड करने की सुविधा नहीं रहती। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए अलग मोबाइल खरीदना और नियमित रिचार्ज करवाना भी संभव नहीं है। आरोप लगाया कि विभाग की ओर से पाठशाला भवन में कक्षाएं शुरू करने की बात तो कही गई है, लेकिन वहां बच्चों को खेल मैदान और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का उपयोग नहीं करने दिया जा रहा, जिससे व्यवस्था अधूरी और असुविधाजनक है। कहा कि वे पिछले एक महीने से तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, सांसद अनुराग ठाकुर, उपमंडलीय अधिकारी घुमारवीं और उपायुक्त बिलासपुर से मिलकर इस समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रिंकू कुमारी ने बताया कि अभिभावकों ने ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर दिक्कतें साझा की हैं। इस मामले पर उपायुक्त बिलासपुर ने मंगलवार को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुलाई है, जिसमें सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही बच्चों के लिए ऑफलाइन कक्षाओं का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed