फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Paragliding in Bandla Site

Bilaspur News: बंदला साइट में पर्यटकों ने लिया पैराग्लाइडिंग का आनंद

Sun, 24 Mar 2024 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
Paragliding in Bandla Site
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। एक्रो गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध बंदला पैराग्लाइडिंग साइट की ओर पर्यटकों का रुझान बढ़ रहा है। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के दौरान साइट से लोगों ने पैराग्लाइडिंग का खूब आनंद उठाया। कुछ समय पहले ही बंदला पैराग्लाइडिंग साइट से टेंडम उड़ानों की मंजूरी मिली है। उसके बाद यहां के स्थानीय लोगों ने टेंडम उड़ानों के लाइसेंस के लिए आवेदन किया। यहां दो लोगों को इसकी अनुमति प्रदान की गई है। नलवाड़ी मेले के दौरान लोगों ने बंदला पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ानों का लुत्फ उठाया। ये उड़ानें लगातार जारी हैं। पैराग्लाइडिंग के लिए पर्यटक कांगड़ा और कुल्लू आदि जिलों का रुख करते हैं, लेकिन अब बिलासपुर में पर्यटक पैराग्लाइडिंग कर रहे हैं। पायलट बंदला साइट से उड़ान भरने के बाद पर्यटक को गोबिंदसागर झील के ऊपर घुमाता है। इसी झील के कारण पर्यटक यहां पैराग्लाइडिंग करना पसंद करते हैं। इसके अलावा पैराग्लाइडिंग के एडवांस कोर्स के लिए देश-विदेश से प्रशिक्षु यहां पहुंचे हैं और चार से पांच दिनों का कोर्स पूरा करते हैं। बता दें कि यह साइट एक्रो गतिविधियों के लिए देश में सबसे सुरक्षित मानी जाती है। इसी कारण प्रशिक्षण के लिए लोग यहां का रुख करते हैं। काफी समय तक यह साइट बंद रही। जून 2023 में इस साइट को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए नोटिफाई किया गया। उसके बाद यहां गतिविधियों बढ़ी हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। पर्यटक भी पैराग्लाइडिंग का आनंद ले रहे हैं।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
यहां पर्यटक पैराग्लाइडिंग के लिए पहुंच रहे हैं। इस साइट पर अभी व्यावसायिक उड़ानों की शुरुआत हुई है। इस कारण यह धीरे-धीरे बढ़ेगी। यदि प्रशासन का सहयोग रहा तो आगामी समय में यहां बढ़े स्तर पर व्यावसायिक उड़ानें संभव होंगी। एसोसिएशन की ओर से इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो।
विज्ञापन

-संजीव, उपाध्यक्ष स्थानीय पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article