{"_id":"66f5c415253ae545eee875c3ec651546","slug":"panvhyat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार के बावजूद वायदों को निभाने में जुटे मुनीम खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार के बावजूद वायदों को निभाने में जुटे मुनीम खान
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 10 Jan 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताओं पर अक्सर झूठे वादे करने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके कई ऐसे नेता ऐसे भी हैं, जो हारने के बाद भी जनता से किए अपने वादे निभाने में लगे हैं।
विज्ञापन
बात हो रही है बिलासपुर जिला के बामटा पंचायत के उपप्रधान पद का चुनाव लड़ने वाले मुनीम खान की।
मुनीम खान ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में बामटा पंचायत से उपप्रधान पद पर ताल ठोंकी थी।
हालांकि मुनीम खान पंचायत उपप्रधान का चुनाव हार गए, लेकिन बावजूद इसके वह लोगों से किए अपने वादों को निभा रहे हैं।
इस बार हुए पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में मुनीम खान ने वायदा किया था कि बामटा पंचायत के गरीब वर्ग की लड़की की शादी के लिए वह पांच हजार रुपये देंगे।
विज्ञापन
जबकि किसी गरीब वर्ग के घर में मृत्यु या दुर्घटना होने पर भी वह आर्थिक मदद के तौर पर सहायता करने के लिए पांच हजार रुपये की मदद करेंगे।
मुनीम खान ने अपने वायदे के अनुसार 10 जनवरी (रविवार) को बामटा पंचायत के बध्यात गांव के मस्तराम की 23 वर्षीय लड़की पूनम की अचानक मृत्यु होने पर पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। मुनीम खान ने बताया कि भविष्य में भी वह लोगों की मदद करते रहेंगे।
विज्ञापन