{"_id":"6012f8a68ebc3e56815fa041","slug":"panchyat-member-oath-ceremoney-in-bilaspur-bilaspur-news-sml3591042118","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता की 42 पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों और 23 बीडीसी ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता की 42 पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों और 23 बीडीसी ने ली शपथ
विज्ञापन
झंडूता के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान, उपप्रधान और पंचायत समिति सदस्य शपथ ग्रहण करते हुए।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। शहीद अश्वनी कुमार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता के प्रांगण में विकास खंड झंडूता के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम विकास शर्मा ने विकास खंड झंडूता की 42 पंचायतों के प्रधानों-उपप्रधानों और 23 पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाई।
उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को विकास कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए प्रेरित किया। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक जीतराम कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में चुनकर आए नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायतों के समग्र विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों को बधाई दी। कटवाल ने कहा कि हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में ग्राम पंचायतें रीढ़ का काम करती हैं।
उन्होंने कहा कि पूरी पंचायत की जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनप्रतिनिधि विकास कार्यों को करवाएं। लोकतंत्र में सहभागिता निभाने की उन्हें जिम्मेदारी मिली है। पंचायतीराज व्यवस्था में हर पंचायत को मजबूत बनाने के लिए शक्तियां मिली हैैं। इन शक्तियों का इस्तेमाल सही दिशा में होना चाहिए। कहा कि प्रदेश में सत्तासीन रहीं भाजपा सरकारों की ही देन है कि आज पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था हुई है। उन्होंने पंचायतों के विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर तहसीलदार मुलतान सिंह बन्याल, तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत, हरबंस भभोरिया, अधीक्षक हंसराज, पंचायत इंस्पेक्टर अनिल पठानिया, नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान उपस्थित रहे।