{"_id":"5f26fba78ebc3e9fee66bee0","slug":"panchayat-representatives-came-into-action-culvert-made-from-bamboo-bilaspur-news-sml3404485124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरकत में आए पंचायत प्रतिनिधि, बांस से बनाई पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
नसवाल गांव मे नाले पर पंचायत प्रतिनिधियों द्धारा बांस की डलवाई गई पुली
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल के सेऊ पंचायत स्थित नसवाल गांव में नाले पर पुलिया के लिए एक माह पूर्व खोदकर छोड़ी गई नींव से लोगों को हो रही परेशानी पर अखिरकार पंचायत प्रतिनिधि की नींद टूट गई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही पंचायत प्रधान ने आनन-फानन में ग्रामीणों के आवागमन में सहूलियत के लिए तत्काल प्रभाव से अस्थायी तौर पर बांस की पुलिया का निर्माण कराया। हालांकि, इससे पूर्व यह कार्य करीब एक माह से नींव खोदने के बाद आगे नहीं बढ़ सका है। इससे गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
बता दें कि अमर उजाला अखबार ने पुलिया न होने से ग्रामीणों को हो रही समस्या को प्रमुखता के साथ तीस जुलाई 2020 के अंक में प्रकाशित किया था। बता दें कि पंचायत स्तर से जिस स्थान पर पुलिया बनाई जा रही है वहां पर पहले भी पुलिया थी। जर्जर हालत में होने के कारण पंचायत स्तर से दोबारा बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लगभग एक महीने से नींव खोदने के बाद कार्य आगे नहीं बढ़ा है। गांव के लोगों में जगदीश, रूपलाल, पिंकू मीरा, विक्की, संतोष, गोल्डी, अमरकौर, अंकू, पवन, बंटी, सरोज, नीजू, नीलू, बर्फ ी देवी, चंपा, विपिन व सूरम सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है। कहा कि बारिश में यह नाला काफी उफान पर होता है। जिससे लोगों का गुजरना खतरे से खाली नहीं था। लोगों ने अब पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि बनाई जा रही पुलिया को भी गति दे जिससे उसका भी निर्माण कार्य शीघ्र हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।