Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   panchayat election bls

Bilaspur News: मोरसिंघी पंचायत में एमए-बीएड शिक्षित सीमा देवी बनीं प्रधान

Wed, 27 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
panchayat election bls
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत मोरसिंघी की जनता ने शिक्षित महिला के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए सीमा देवी को भारी मतों से प्रधान पद पर विजयी बनाया। सीमा देवी ने 873 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उनकी जीत पर पंचायत और गांव घ्याणा में जश्न का माहौल है। जैसे ही चुनाव परिणाम घोषित हुआ, समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव की गलियां ढोल-नगाड़ों की आवाज से गूंज उठीं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं के साथ सीमा देवी का स्वागत किया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने विजय जुलूस निकालते हुए नई सोच-नया नेतृत्व के नारे लगाए। ग्राम पंचायत मोरसिंघी के इतिहास में यह पहली बार है जब एमए और बीएड शिक्षित महिला प्रधान चुनी गई हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि पंचायत में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और जागरूक नेतृत्व की जीत है। पंचायत की महिलाओं ने भी सीमा देवी की जीत को अपने सम्मान और प्रतिनिधित्व से जोड़ते हुए इसे गर्व का क्षण बताया। नवनिर्वाचित प्रधान सीमा देवी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे कभी टूटने नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास को नई दिशा देना पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत में पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य किए जाएंगे। हर वर्ग को साथ लेकर विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। सीमा देवी ने कहा कि पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, गांवों की सफाई व्यवस्था सुधारने, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed