फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Paltu government running in Himachal under the leadership of Chief Minister Sukhu: Dharmani

हिमाचल में मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में चल रही पलटू सरकार : धर्माणी

Sun, 27 Oct 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 27 Oct 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Paltu government running in Himachal under the leadership of Chief Minister Sukhu: Dharmani
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्मणी
-बोले, अधिसूचनाएं जारी होने के बाद बैक डेट में बदलने का प्रयास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में पलटू सरकार चल रही है। प्रदेश में अधिसूचनाएं जारी होने के बाद उन्हें बैक डेट में बदल दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। जब चुनाव आए थे तो कांग्रेस पार्टी झूठी गारंटियों का प्रचार कर रही थी। उनके नेताओं ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में पांच लाख नौकरियां, एक साल में एक लाख नौकरियां और 65 हजार खाली पदों को भरा जाएगा। दो साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस सरकार ने सही आंकड़ों के अनुसार एक भी नौकरी युवाओं को नहीं दी है।
विज्ञापन

धर्माणी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार के अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है और बार-बार विभिन्न मामलों में स्पष्टीकरण देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां और वादे जनता के हित में नहीं हैं और इनका कार्यान्वयन भी प्रभावहीन है। धर्माणी ने सरकार को जीरो परफॉर्मेंस वाली सरकार बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों के विपरीत कार्य किए हैं और सरकार में स्थिरता की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed