फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One thousand BJP workers from Ghumarwin will participate in the foot march in Hamirpur.

Bilaspur News: हमीरपुर की पदयात्रा में घुमारवीं से शामिल होंगे एक हजार भाजपा कार्यकर्ता

Wed, 28 Oct 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
One thousand BJP workers from Ghumarwin will participate in the foot march in Hamirpur.
निहारी में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत गोष्ठी
विज्ञापन

रणधीर शर्मा और राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा ने मंगलवार को निहारी में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा मुख्य वक्ता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि चार नवंबर को हमीरपुर में होने वाली पदयात्रा में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से एक हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे।
रणधीर शर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को संवैधानिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस प्रक्रिया का विरोध कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से मृत व्यक्तियों के नाम हटाने, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों को नियमानुसार हटाने और अपात्र व्यक्तियों के नामों की समीक्षा करने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है।
विज्ञापन

शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से एसआईआर को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का तथ्यों के आधार पर जवाब देने और लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पहले भी अपनाई जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भी एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करना निष्पक्ष चुनाव के लिए आवश्यक है। साथ ही पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर एसआईआर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का आग्रह किया। गोष्ठी में जिला सह प्रभारी देशराज, सुरेश ठाकुर, जोरावर सिंह, नवीन शर्मा और रक्षा कपिल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed