{"_id":"60119d408ebc3e31cc7d0abf","slug":"one-died-in-accident-bilaspur-news-sml358986653","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। नेशनल हाईवे स्वारघाट-नालागढ़-पिंजौर पर घनीरी में ट्रक और बाइक की टक्कर में नालागढ़ उपमंडल के जुखाड़ी गांव के युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान कर्म चंद (17) पुत्र प्रकाश चंद निवासी गांव जुखाड़ी डाकघर गलोट तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कर्म चंद अपने किसी दोस्त के साथ बाइक एचपी 12एल7163 पर घनीरी से स्वारघाट की तरफ आ रहा था। स्वारघाट की तरफ से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक के पीछे बैठा कर्म चंद बाइक उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया लेकिन वहां युवक ने दम तोड़ दिया। हालांकि सड़क हादसे में बाइक चालक बाल-बाल बच गया। कर्म चंद गरीब परिवार से है। युवक के पिता जन्म से दिव्यांग हैं।
बता दें कि दुर्घटना स्थल के पास सड़क की एक तरफ डंगा लगाया गया था। पिछली बरसात में जमीन धंसने के कारण डंगा सड़क पर गिर गया है। इससे सड़क इतंग हो गई है। यहां पर एक समय एक ही गाड़ी गुजर सकती है। सड़क पर लोहे का एंगल भी टूटा पड़ा है। इस हादसे में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है। पिछली बरसात में गिरे मलब को लोनिवि आज तक नहीं हटा पाया है। इस स्थान पर वाहनों के साथ-साथ राहगीरों के लिए भी सड़क तंग है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी जोघों की पुलिस टीम ने एफआरयू नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी हेड क्वार्टर नालागढ़ राजकुमार ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जोघों चौकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।