{"_id":"600db1f58ebc3e32e764f551","slug":"one-arrested-with-heroine-in-bilaspur-bilaspur-news-sml3587839182","type":"story","status":"publish","title_hn":"डियारा सेक्टर से चिट्टा लेकर आ रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डियारा सेक्टर से चिट्टा लेकर आ रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बिलासपुर। सीटी चौकी पुलिस ने डियारा सेक्टर से चिट्टा लेकर आ रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार गांधी मार्केट का एक युवक डियारा सेक्टर से बस अड्डा की तरफ आ रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोका। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। उसने मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ। जब इसका वजन किया गया तो यह 0.35 ग्राम पाया गया।
डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि डियारा सेक्टर से किससे चिट्टा लेकर आया था। आरोपी की पहचान गांधी मार्केट के लवली के रूप में हुई है।