{"_id":"60a696888ebc3e7518650aa9","slug":"on-the-second-day-1089-people-aged-18-44-got-vaccinated-bilaspur-news-sml370961917","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में 18-44 वर्ष तक के 1089 लोगों ने लगवाई कोविड वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में 18-44 वर्ष तक के 1089 लोगों ने लगवाई कोविड वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग ने इस उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए 12 केंद्र बनाए हैं। हर एक केंद्र पर 100 वैक्सीन का स्लॉट था। वहीं 1200 लोगों ने वैक्सीन लगाने के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन वीरवार को उनमें से 1089 ही वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचे।
जिले में सुबह 10 बजे से वैक्सीनेशन शुरू हुई। जिसमें दोपहर 1 बजे तक लोगों ने लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। वहीं लोगों में वैक्सीन को लेकर खासा उत्साह दिखा। शाम पांच बजे तक जिला में 1089 लोगों ने अपना वैक्सीनेशन करवाया।
जिला में वीरवार को पीएचसी रौड़ा, सीएच बरठीं, घुमारवीं, सीएचसी पंजगाई, तलाई, भराड़ी, झंडूता, हटवाड़, पीएचसी नम्होल, स्वारघाट, पनौल, मैहरी काथला में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एमओएच बिलासपुर डॉ परविंद्र शर्मा ने बताया कि सीएच घुमारवीं में 96, सीएससी भराड़ी में 93, सीएचसी हटवाड़ में 92, पीएचसी मैहरी काथला में 94, वहीं पीएचसी रौड़ा में 94, सीएचसी पंजगाई में 90, पीएचसी नम्होल में 79, पीएचसी स्वारघाट में 84, वहीं झंडूता अस्पताल में 89, सीएच बरठीं में 88, तलाई में 96, और पनौल में 94 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं जिला में वीरवार को 461 लोगों को कोविड की वैक्सीन लगाई गई। इनमें 122 वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 59 वर्ष तक के 339 लोगों का वैक्सीनेशन की गई।
विज्ञापन
जिले में वीरवार को कुल 1550 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं 18-44 व 45 से उपर वाले आयु वर्ग के लोगों को मिलाकर अभी तक जिला में कुल 140758 लोगों का टीकाकरण किया गया। यह आंकड़े पहली और दूसरी दोनों डोज के हैं।