फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On the orders of the Jhanduta court, a case has been registered against three people, including the former manager of Kangra Central Bank, in the fake loan case.

Bilaspur News: फर्जी लोन मामले में कोर्ट के आदेश पर पूर्व बैंक प्रबंधक सहित तीन पर केस दर्ज

Sun, 26 Mar 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the Jhanduta court, a case has been registered against three people, including the former manager of Kangra Central Bank, in the fake loan case.
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता कोर्ट के आदेश पर फर्जी लोन मामले में कांगड़ा केंद्रीय बैंक के पूर्व प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके नाम से 20 लाख का लोन लिया लेकिन उसे इसकी जानकारी ही नहीं थी। जब उसे इस संबंध में नोटिस आने लगे तो उसे इसका पता चला। इसके बाद उसने इंसाफ के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन

शिकायत में नघ्यार निवासी राजकुमार ने कांगड़ा केंद्रीय बैंक लठियाणी के पूर्व प्रबंधक जगदेव पटियाल, वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र पाल और भगतपुर निवासी अमरनाथ उर्फ गंगू के खिलाफ झंडूता न्यायालय में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बताया कि वह अपने गांव में किरयाना की दुकान करता है। आरोपी अमरनाथ उसकी दुकान से सामान लेता था। इस बीच उस से उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती में ही अमरनाथ ने उसे बताया कि कांगड़ा केंद्रीय बैंक ने होम लोन की योजना चला रखी है। इसमें बैंक से सब्सिडी भी दी जा रही है। इस बीच अमरनाथ ने उसे सुरेंद्र पाल के साथ मिलाया और मई 2016 को उससे बैंक के कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद अक्तूबर 2016 में सुरेंद्र पाल ने पैन कार्ड मांगा, जो उसके पास नहीं था। इस पर सुरेंद्र ने उसे बताया कि आपका लोन नहीं बना है, क्योंकि कागजात अधूरे हैं। इसके बाद उसे बैंक से लोन से संबंधित एक पत्र आया जिसमें बैंक मेें उसके नाम लोन दर्शाया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि बैंक का नोटिस मिलने के बाद उसने आरटीआई के तहत जानकारी ली तो 5 मई 2016 में उसके नाम से 20 लाख का होम लोन बना है और एक बचत खाता भी खोला गया है। 5 से 19 मई तक दो बार 10-10 लाख उस बचत खाते में डाले गए और चेक के माध्यम से दो बार 10-10 लाख निकाल लिए गए। इतना ही नहीं खाते में 31 मई 2016 से 19 मई 2018 तक इस खाते में 11 लाख 46 हजार किसी ने जमा करवा दिए। जबकि वह एक बार भी बैंक में नहीं गया। न्यायालय के आदेशों पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेशों पर तलाई थाना में इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed