फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On one identification, all the others also caught Chitta

एक एक शिनाख्त पर दूसरे सभी भी पकड़ा चिट्टा

Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
On one identification, all the others also caught Chitta
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत पुलिस ने रविवार को दोपहर के समय गश्त के दौरान पकड़े आरोपी के बयान पर चिट्टे बेचने वाले के घर पर छापा मारा। इसमें पुलिस ने 2.26 ग्राम चिट्टा पकड़ा। वहीं दूसरे युवक से 0.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया ह्रै।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस अब नशे के सौदागरों को पकड़ने में पूरी तरह से तैयार हो गई है। रोजाना पुलिस शहर और जिला के कई क्षेत्रों में गश्त पर तैनात है। रविवार को पुलिस डियारा सेक्टर की तरफ गश्त कर रही थी। वहीं डियारा सेक्टर में रामलीला मैदान के आसपास एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली। इसमें अजय कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी बैहल कंडेला से 0.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया। वहीं जब उस से चिट्टा कहां से खरीदा इस बारे में पूछा तो उसने डियारा सेक्टर के विनित (33) का नाम लिया। पुलिस ने उसी दौरान विनित कुमार के घर पर छापा मारा। इसके बाद पुलिस को घर से 2.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर दिया गया है। वहीं दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों का पिछला रिकॉर्ड चेक कर रही है। वहीं उनको नशे की खेप कहां से आ रही है इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed