फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On Chandigarh-Manali National Highway

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा 10 किलोमीटर लंबा जाम

Fri, 17 Jun 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
On Chandigarh-Manali National Highway
चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर बनेडं के पास लगा जाम।संवाद - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर (एनएच) शुक्रवार को एक बार फिर लंबा जाम लग गया। जाम का कारण इस बार भी लगने से एक बार खराब हुए वाहन रहे। स्वारघाट से गंभर पुल के बीच करीब 10 किलोमीटर लंबे इस जाम ने पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को बेहाल किए रखा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के सुबह करीब पांच बजे धारकांशी के पास एक ट्रक और एक पर्यटक बस राजमार्ग पर खराब हो गए। एनएच पर अचानक खराब खड़े इन वाहनों से जाम की समस्या खड़ी हो गई। देखते ही देखते स्वारघाट से गंभर पुल के बीच करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्वारघाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने के प्रयास किए। पुलिस ने खराब हुए वाहनों को हटवा कर करीब चार घंटों की मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया।
विज्ञापन

इस दौरान जाम में फंसे पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करा पड़ा। घंटों बिना पानी और खाने के लोग परेशान रहे। बिलासपुर मुख्यालय में ड्यूटी जाने वाले कर्मचारी और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच पर बुधवार देर रात को भी वाहनों के खराब हो जाने से लंबा जाम लग गया था। करीब 12 घंटे बाद वीरवार को एनएच पर यातायात सुचारु हो पाया। बता दें कि करीब एक सप्ताह से हर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई घंटों तक लंबा जाम लग रहा है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस के जवान जगह-जगह तैनात है, लेकिन रिकवरी वैन की व्यवस्था न होने से खराब या दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने में समय लग रहा है। थाना प्रभारी स्वारघाट बलवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों के खराब हो जाने से यातायात बाधित हो गया था। सुबह नौ बजे यातायात को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
यातायात का अत्यधिक दबाव
- पर्यटन सीजन पीक पर होने के कारण इन दिनों सैलानी बड़ी संख्या में कुल्लू-मनाली का रुख कर रहे हैं। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। इसके अलावा बिलासपुर और सोलन जिले की तीन सीमेंट कंपनियों में लगे हजारों ट्रकों की आवाजाही भी इसी मार्ग से है। वाहनों के भारी दबाव के कारण अक्सर दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। स्वारघाट से गंभर पुल तक तीखी उतराई और चढ़ाई होने से भरे हुए वाहन सड़क के बीच खराब हो जाते हैं। इस कारण राजमार्ग पर अक्सर जाम लग जाता है।

0
रिकवरी वैन की हो व्यवस्था
स्वारघाट क्षेत्र के प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिक और बीडीसी के पूर्व चेयरमैन राम मूर्ति धर्माणी ने यातायात व्यवस्था पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वारघाट से कोठीपुरा तक जिला प्रशासन को कम से कम दो रिकवरी वैन की व्यवस्था करनी चाहिए। खराब या दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तत्काल राजमार्ग से हटाना सुनिश्चित हो जाए तो रोजाना लगने वाले यातायात जाम से लोगों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed