{"_id":"9758f96f14027a4ff0cc02514b2933f9","slug":"om-prakash-bdc-chairman-nirmala-elected-vice-chairman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम प्रकाश गौतम अध्यक्ष, निर्मला बनीं उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम प्रकाश गौतम अध्यक्ष, निर्मला बनीं उपाध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 सदस्यों वाली पंचायत समिति सदर खंड में कांग्रेस का ‘पंजा’ भाजपा के ‘कमल’ पर भारी रहा। सदर बीडीसी पर भी कांग्रेस ने अपनी जीत का परचम लहरा लिया। शुक्रवार को एसडीएम सदर और चुनाव अधिकारी हरीश गज्जू की अध्यक्षता में हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस समर्थित ओपी गौतम अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस की ही निर्मला धीमान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करवाने के बाद एसडीएम हरीश गज्जू ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचित होने की घोषणा होते ही कांग्रेसी जश्न में डूब गए।
विज्ञापन
बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे चुनाव रखे गए थे। सभी नव निर्वाचित बीडीसी सदस्यों ने इस बैठक में भाग लिया। चुनावी प्रक्रिया के तहत पहले नामांकन पत्र भरे गए और फिर मतदान हुआ। कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए छकोह वार्ड से विजयी ओम प्रकाश गौतम और उपाध्यक्ष पद के लिए कंदरौर वार्ड से निर्मला धीमान ने नामांकन पत्र भरा। भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार और भुवनेश मैदान में उतरे।
विज्ञापन
मतदान के बाद सामने आए नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे। अध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश गौतम को 13 जबकि अनिल कुमार को 12 वोट पड़े। लिहाजा, ओपी गौतम को एक वोट के अंतर से विजेता घोषित करते हुए अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए निर्मला को 16 वोट मिले।
भुवनेश को महज नौ ही वोट पड़े। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के बाद उनका स्थानीय कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर जोरदार जश्न भी मनाया। इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर, विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक बाबू राम गौतम, सदर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, जुखाला ब्लॉक अध्यक्ष सरपाल ठाकुर सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सदर बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करना आसान नहीं था। इसके लिए खूब मशक्कत करनी पड़ी। यह जीत कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी नीतियों की है। इसके लिए सभी को बधाई देता हूं।
- रामलाल ठाकुर, अध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति
कांग्रेस ने जिला परिषद, नगर परिषद बिलासपुर के बाद बीडीसी सदर पर भी कब्जा जमाया है। वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर के नेतृत्व में हासिल यह जीत प्रदेश सरकार के कार्यों पर मुहर है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार के विकास कार्यों के बूते कांग्रेस ने परचम लहराया है।
- बंबर ठाकुर, विधायक, सदर विधानसभा क्षेत्र