फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Officials should speed up development work: ADC

विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : एडीसी

Sat, 10 Feb 2024 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Officials should speed up development work: ADC
-एडीसी ने की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व योजना विभाग के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन

जिले में 81 सामुदायिक सेवा केंद्रों में से 37 का निर्माण कार्य पूरा
-कहा, मनरेगा श्रमिकों को मानदेय प्रदान करने में बिलासपुर की भूमिका प्रदेश में अग्रणी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व योजना विभाग के अंतर्गत जनहित के कार्यों की पूर्ति में अधिकारी तेजी लाने का प्रयास करें, ताकि पात्र लोगों को इसका लाभ तुरंत मिल सके। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने बचत भवन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज व योजना विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह दिशानिर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज के अंतर्गत स्वीकृत 81 सामुदायिक सेवा केंद्रों में से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 37 का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 30 का कार्य प्रगति पर है जो जल्द बनकर तैयार हो जाएंगे। 14 केंद्रों का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा रहा है। 25 बनी नई पंचायतों में से 16 पंचायतों के लिए जमीन चिन्हित कर पैसा आवंटित कर दिया गया है। जबकि नौ पंचायतों में जमीन तलाश की जा रही है। 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायती राज संस्थाओं को मिली अनुदान की राशि 43 प्रतिशत व्यय की जा चुकी है। उन्होंने विभिन्न पंचायतों के विरुद्ध लंबित 22 शिकायतों को 15 दिन के भीतर निपटारा करने के निर्देश दिए। जिले में मनरेगा के अंतर्गत निर्मित 35 आंगनबांड़ी भवनों के निर्माण कार्य जल्द आरंभ करने के लिए अधिकारियों को कहा। कहा कि इस संबंध में सभी प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए तत्परता बरतें, ताकि यह निर्माण कार्य किया जा सके। बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा में शत-प्रतिशत रोजगार दिवस सृजित किए गए। मनरेगा श्रमिकों को मानदेय प्रदान करने में बिलासपुर की भूमिका प्रदेश में अग्रणी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आपदा प्रभावित 147 घरों को निर्माण करने के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। आपदा में मनरेगा के अंतर्गत 500 डंगे लगाने के कार्य पूरे कर दिए गए हैं। लखपति दीदी योजना के लिए प्रशिक्षण जल्द आरंभ कर दिया जाएगा। सांसद विकास निधि विभिन्न कार्यकारी एजेंसी को सांसद विकास निधि इसके माध्यम से वितरित की जा रही है। कहा कि जिले में स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित करने के लिए अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें। बैठक में परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण यशपाल परमार, खंड विकास अधिकारी सुशील व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed