{"_id":"6aeb1f29d83513fb750113f6","slug":"officials-must-accelerate-development-work-schemes-will-be-reviewed-every-month-deputy-commissioner-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-171254-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, हर माह होगी योजनाओं की समीक्षा : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, हर माह होगी योजनाओं की समीक्षा : उपायुक्त
Thu, 05 Nov 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
बचत भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआर
उपायुक्त किरण भड़ाना ने बचत भवन में ली विभागीय अधिकारियों की बैठक
प्रत्येक विभाग को दो से पांच प्राथमिकता वाले क्षेत्र चिह्नित करने के निर्देश
प्रधानमंत्री कृषि धन्य योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकासात्मक कार्यों को गति देने के लिए सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की देरी न हो और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। यह बात उपायुक्त किरण भड़ाना ने कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभागों के विकासात्मक कार्यों और योजनाओं की हर माह समीक्षा की जाएगी।
बुधवार को बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने विभिन्न विभागों की विकासात्मक योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ उनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि मासिक समीक्षा का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की प्रगति का आकलन करना और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में आ रही बाधाओं को समय रहते दूर करना है। अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के साथ विकास कार्यों में गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने प्रत्येक विभाग को अपने स्तर पर कम से कम दो और अधिकतम पांच प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान करने को कहा। उन्होंने इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कार्यों की गुणवत्ता और परिणामों में सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के सामूहिक प्रयासों और बेहतर समन्वय से विकासात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
बैठक में उपायुक्त ने प्रधानमंत्री कृषि धन्य योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।