फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   oath not taken by panchyat members in bilaspur

पंचायत भवन न होने से भटकते रहे जनप्रतिनिधि, नहीं हुई शपथ

Mon, 01 Feb 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
oath not taken by panchyat members in bilaspur
भवन न होने से नहीं हुई वार्ड सदस्यों की शपथ
विज्ञापन

प्रतिनिधि तो चुन लिए, नहीं मिला दकड़ी पंचायत को भवन
विभाग और प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी नहीं मिला भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत दकड़ी के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह नहीं हो सका। सोमवार को पंचायतों में पहली बैठक के साथ नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के लिए शपथ समारोह रखा गया था। लेकिन इस पंचायत के पास भवन नहीं होने से जनप्रतिनिधियों को बैठने के लिए कोई जगह नहीं मिली। इसके कारण बिना शपथ लिए ही जनप्रतिनिधि घरों को लौट गए।
पंचायत प्रतिनिधि पिछले कई दिनों से प्रशासन और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के पास पंचायत भवन मुहैया करवाने के लिए चक्कर काटते रहे। लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। दकड़ी पंचायत घुमारवीं पंचायत से विभाजित होकर बनी है। इस पंचायत का अपना भवन नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए उपप्रधान पवन जम्वाल ने कहा कि कुछ दिन पहले पंचायत इंस्पेक्टर ने घुमारवीं पंचायत भवन की दूसरी मंजिल में कमरा देने के लिए कहा था। इसके बाद दकड़ी पंचायत प्रधान और उपप्रधान ने कमरे में सफाई करवाकर एक मेज भी वहां रखा था। सोमवार को जब वे वहां गए तो घुमारवीं पंचायत के चौकीदार ने कहा कि उपप्रधान ने कमरा देने से मना कर दिया है। चुने हुए प्रतिनिधि दोबारा बीडीओ से मिले तो वह भी आनाकानी करते रहे। इसके बाद जनप्रतिनिधि उपायुक्त बिलासपुर से मिले तो उन्होंने भी कमरा देने की बात से पल्ला झाड़ लिया। कमरा न मिलने से चुने हुए प्रतिनिधि शपथ समारोह के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में गए तो वहां पर बच्चों को पढ़ाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान मस्तराम राणा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन व विभाग का सहयोग नहीं मिलने के कारण शपथ समारोह नहीं हो सका। संबंधित विभाग ने कोई इंतजाम नहीं किया था। न ही इस बारे में लिखित में दिया गया था कि शपथ समारोह का स्थान कहां पर निश्चित किया गया है। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि ऐसा मामला मेरे ध्यान में नहीं आया है कि दकड़ी पंचायत के चुनिंदा सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed