फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nursing students of AIIMS Bilaspur launched an awareness campaign on family planning.

Bilaspur News: एम्स बिलासपुर के नर्सिंग छात्रों ने परिवार नियोजन पर चलाया जागरूकता अभियान

Thu, 04 Jun 2026 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Nursing students of AIIMS Bilaspur launched an awareness campaign on family planning.
मातृ शिशु केंद्र रौड़ा में माताओं को परिवार नियोजन की जानकारी देते एम्स के नर्सिंग छात्र। स्रोत
-योग्य दंपतियों को दी सुरक्षित व प्रभावी परिवार नियोजन विधियों की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के एमएससी नर्सिंग छात्रों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र रौड़ा सेक्टर में परिवार नियोजन विषय पर एक विस्तृत स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन और मार्गदर्शन एम्स बिलासपुर के वरिष्ठ अधिकारियों, ले.जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह, डॉ. मोनालिजा और डॉ. वरिंदर कौर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग छात्रों ने योग्य दंपतियों के साथ इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए। इसमें परिवार नियोजन के विभिन्न सुरक्षित, सरल और प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि सही समय पर लिए गए निर्णय से न केवल अनचाहे गर्भधारण को रोका जा सकता है, बल्कि मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य की भी बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होती है। सत्र में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ मृत्यु दर में कमी आती है और शिशु के स्वस्थ विकास में भी सहायता मिलती है। साथ ही छोटे और संतुलित परिवार के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में छात्रों ने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया। दंपतियों ने खुले रूप से सवाल पूछे और विशेषज्ञों से उचित मार्गदर्शन प्राप्त किया। इससे कार्यक्रम अधिक प्रभावी और सहभागिता पूर्ण बना। इस स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम को सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसे आयोजन भविष्य में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सही निर्णय लेने में मदद करेंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed