{"_id":"63f8a16db1aa41840d083144","slug":"ntpc-becomes-number-one-independent-power-producer-bilaspur-news-c-19-1-70351-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एनटीपीसी बना नंबर एक स्वतंत्र बिजली उत्पादक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एनटीपीसी बना नंबर एक स्वतंत्र बिजली उत्पादक
Fri, 24 Feb 2023 05:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 24 Feb 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
एनटीपीसी को मिला वैश्विक स्तर पर नंबर एक स्वतंत्र बिजली उत्पादक, एनर्जी ट्रेडर का दर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी को एस एंड पी प्लैट्स द्वारा ग्लोबल कमोडिटी इनसाइट्स टॉप 250 ग्लोबल एनर्जी कंपनी रैंकिंग-2022 में वैश्विक स्तर पर नंबर एक स्वतंत्र बिजली उत्पादक और एनर्जी ट्रेडर का दर्जा दिया गया है।
एनटीपीसी न केवल भारत का सबसे बड़ा विद्युत उत्पादक हैं बल्कि यह भारत के आर्थिक विकास को बनाए रखने वाले प्रमुख स्तंभों में से एक है। एनटीपीसी वर्तमान में 17 प्रतिशत स्थापित क्षमता की हिस्सेदारी के साथ भारत में कुल उत्पादित बिजली का 24 प्रतिशत योगदान दे रहा है। एनटीपीसी का लक्ष्य हमेशा ऐसी बिजली प्रदान करना रहा है जो कि किफायती और पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ हो। एनटीपीसी की कोलबांध इकाई के लोक संपर्क अधिकारी अविनाश पाठक ने कहा कि इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए गैस, पवन, सौर, पनबिजली, तैरने वाले सौर और कोयले से ऊर्जा का उत्पादन किया जा रहा है।
एनटीपीसी द्वारा 2032 तक कंपनी के पोर्टफोलियो का लगभग 50 प्रतिशत गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित क्षमता से ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। स्वच्छ और हरित स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन के मामले में कंपनी भारत के ऊर्जा परिवर्तन का नेतृत्व करती है।