{"_id":"6643576b3cc7f994fc09e4b7","slug":"nsso-will-conduct-survey-on-socio-economic-indicators-from-june-1-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-117300-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एनएसएसओ 1 जून से सामाजिक आर्थिक संकेतकों पर करेगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एनएसएसओ 1 जून से सामाजिक आर्थिक संकेतकों पर करेगा सर्वे
विज्ञापन
- हर नागरिक सही जानकारी देकर करे सहयोग : उपायुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग, वित्त मंत्रालय, हिमाचल प्रदेश सरकार सांख्यिकी की सहायता से 1 जून 2024 से जिले की विभिन्न सामाजिक आर्थिक संकेतकों पर राष्ट्रीय सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य करेगा। यह जानकारी उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने दी।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर में कार्यरत कर्मचारी और एनएसएसओ के कर्मचारी (प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों) द्वारा राष्ट्रीय सर्वेक्षण कार्यालय के निर्धारित प्रारूप के अनुसार ऑनलाइन जानकारी घर-घर जाकर प्राप्त करेंगे। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। उन्हें समय पर सही एवं वास्तविक जानकारी प्रदान करें। सर्वेक्षण के माध्यम से इकट्ठी की गई जानकारी से राज्य के साथ जिले में लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी। यह जानकारी लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में सरकार की विकास योजना में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि जिला वासियों द्वारा दी गई जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।