{"_id":"663e0acdbd2398648e096a29","slug":"nss-volunteers-spruced-up-the-school-premises-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117080-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने संवारा स्कूल परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने संवारा स्कूल परिसर
विज्ञापन
-रघुनाथपुरा स्कूल में एक दिवसीय शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 11वीं और 12वीं कक्षा के 50 स्वयंसेवियों ने भाग लिया।
इस दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई, फूलों की क्यारियों, पानी की टंकियों, पौधरोपण, कक्षा के कमरों की सफाई आदि कार्य किए। इसके बाद स्वयंसेवियों ने गांव में रैली निकाल कर लोगों को लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। बौद्धिक सत्र में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुभाष चंद ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य अशोक कैंथ ने स्वयंसेवियों के इन कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्वयंसेवियों को भविष्य में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा जीवन में सहयोगात्मक व्यवहार, देश प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी अपनाने की अपील की। इस अवसर पर स्नेहलता, राजेश कुमारी, गोमती देवी, पुष्पा देवी, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।