फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NSS camp inaugurated in Bilaspur College

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में एनएसएस शिविर का शुभारंभ

Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
NSS camp inaugurated in Bilaspur College
- शिविर में कराई जाएंगी सामाजिक, शैक्षणिक गतिविधियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने पहाड़ी नाटी, समूह गान, एकल गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

शिविर में प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनुप्रिया और डॉ. अजीत ने बताया कि शिक्षित युवा और आत्मनिर्भर भारत थीम पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 31 दिसंबर तक चलेगा। प्राचार्य ने सभी स्वयंसेवियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वयंसेवियों से आग्रह किया कि वह शिविर में होने वाली सामाजिक, शैक्षणिक गतिविधियों में पूरी निष्ठा से कार्य करें और समाज निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीखना एक निरंतर प्रक्रिया है। हमें जीवन के हर क्षेत्र में सीखते रहना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य प्रो. प्रेमजीत, प्रो. जगवीर चंदेल, डॉ. जयचंद, डॉ. विजय, हितेश शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed