{"_id":"62fd346924ec64761a1b6252","slug":"nps-employee-hunger-strike-bilaspur-news-sml4186569116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीएस कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल पांचवे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीएस कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल पांचवे दिन भी जारी
विज्ञापन
शिमला में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे बिलासपुर एनपीएस के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। डीसी ऑफिस शिमला के बाहर न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों (एनपीएस) की क्रमिक भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही।
बुधवार को बिलासपुर के जिला प्रधान राजेंद्र वर्धन, सदर खंड प्रधान अजय डोड, सदर खंड कोषाध्यक्ष अनिल बंसल, वरिष्ठ उप प्रधान राम रत्न शर्मा, संजीव कुमार, जगदीश राम, नम्होल से सुख राम कौंडल, सचिव प्रीतम सिंह, शेर सिंह, तिलक राज क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि करीब चार हजार की संख्या में कर्मचारी चौड़ा मैदान पहुंचे थे।
इस बार कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से रैली की। इसके बावजूद उनकी मांगों को सीएम ने नहीं माना। ऐसे में डीसी ऑफिस के बाहर कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है, तब तक वह इस भूख हड़ताल को जारी रखेंगे। सरकार जल्द से जल्द उन्हें वार्ता शिमला में न्यू पेंशन स्कीम कर्मियों का धरना जारी के लिए बुलाए और उनकी मांगों को पूरा करे।
उन्होंने कहा कि अगर आने वाले दिनों में ऐसा नहीं होता है तो वह इस क्रमिक भूख हड़ताल को भूख हड़ताल में परिवर्तित कर देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेवारी सरकार की होगी। सीएम भी सिर्फ आश्वासन दे रहे, न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ का कहना है कि सीएम ने हर बार की तरह इस बार भी आश्वासन ही दिया है।
विज्ञापन
केंद्र से बात करके ही वह पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करेंगे। पिछले 5 साल से इसी तरह से कर्मचारियों को आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि ओल्ड पेंशन बहाली के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ऐसे में भूख हड़ताल करने की सिवाश् उनके पास कोई रास्ता नहीं है।