फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NP gave instructions to repair the tiles again

Bilaspur News: नप ने टाइल मरम्मत दोबारा करने के दिए निर्देश

Sat, 05 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
NP gave instructions to repair the tiles again
अमर उजाला में प्रकाशित टाइल उखडऩे की खबर। संवाद
नप घुमारवीं ने ठेकेदार को दोबारा टाइल का मरम्मत कार्य करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

ठेकेदार ने कार्य किया शुरू
पहली ही बारिश में उखड़ गया था कार्य, अमर उजाला की खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं ने इंदिरा वार्ड नंबर-2 में एक सप्ताह के भीतर टाइलें उखड़ने के मामले में ठेकेदार को मरम्मत कार्य नए सिरे से करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश मिलने के बाद ठेकेदार ने शनिवार को कार्य शुरू भी कर दिया।
नंबर-2 की ओल्ड कैंटीन गली में हाल ही में किया टाइल मरम्मत कार्य पहली ही बारिश में उखड़ गया था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में ‘एक ही बारिश में मरम्मत कार्य हो गया ध्वस्त’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर के प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद हरकत में आया और ठेकेदार को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह कार्य बेहद घटिया तरीके से किया गया था। मिस्त्रियों के पास न तो पर्याप्त सामग्री थी और न ही गुणवत्ता का ध्यान रखा गया। पुरानी और टूटी टाइलों को फिर से लगाकर काम चलाने की कोशिश की गई थी, जो पहली बारिश में ही उजागर हो गया। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जब नगर परिषद ने दोबारा मरम्मत कार्य करवाने के आदेश दिए हैं, तो स्थानीय जनता ने उम्मीद जताई है कि इस बार कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। परिषद की निगरानी में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। लोगों का कहना है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो और ठेकेदारों को स्पष्ट चेतावनी दी जाए कि यदि कार्य में गुणवत्ता का अभाव पाया गया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अमर उजाला में प्रकाशित टाइल उखडऩे की खबर। संवाद

अमर उजाला में प्रकाशित टाइल उखडऩे की खबर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed