{"_id":"696ccb9aa4c4e21a0e021855","slug":"now-there-will-be-safe-travel-on-bada-da-ghat-salonh-bamm-road-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-152407-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाडा दा घाट-सलोंह-बम्म सड़क पर अब होगा सुरक्षित सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाडा दा घाट-सलोंह-बम्म सड़क पर अब होगा सुरक्षित सफर
Sun, 18 Jan 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बाडा दा घाट-सलोंह-बम्म सड़क। संवाद
बाडा दा घाट-सलोंह-बम्म सड़क पर अब होगा सुरक्षित सफर
-1.34 करोड़ की लागत से होगा सुधार कार्य शुरू, ठेकड़ा को कार्य हुआ आबंटित
-सड़क पर सुरक्षा दीवारें बनेगी,टाइलें लगाकर किए जाएंगे अन्य सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत बाडा दा घाट-सलोंह-बम्म सड़क की जर्जर हालत की जल्द मरम्मत होगी। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के संपूर्ण सुधार और सुरक्षा कार्यों के लिए 1.34 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से सड़क पर सुरक्षा दीवारें, नालियां, टाइलें तथा अन्य संरचनात्मक सुधार किए जाएंगे। कार्य करने के लिए ठेकेदार को काम आबंटित हो चुका है।
विभाग के अनुसार, जिन हिस्सों में सड़क के किनारे ऊंची पहाड़ियां हैं, वहां मजबूत सुरक्षा दीवारें (डंगे) बनाई जाएंगी, ताकि वाहनों की आवाजाही के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। बरसात में पानी जमा होने और सड़क की सतह टूटने की समस्या को दूर करने के लिए दोनों ओर पक्की नालियां तैयार की जाएंगी। सड़क के उन हिस्सों पर, जहां पानी रुकने से कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनती थी, वहां टाइलें बिछाने का कार्य किया जाएगा ताकि सड़क पर चलना और वाहन चलाना दोनों ही सुरक्षित हो सके। साथ ही ऊंच-नीच वाले हिस्सों को समतल और मजबूत बनाने की योजना भी तैयार की गई है, जिससे सड़क की गुणवत्ता और चौड़ाई दोनों में सुधार होगा। यह सड़क न केवल बाडा दा घाट, सलोंह और बम्म गांवों को जोड़ती है, बल्कि आसपास के कई क्षेत्रों के लिए भी मुख्य संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन यहां से सैकड़ों वाहन, स्कूल बसें और कृषि कार्यों में प्रयुक्त वाहन गुजरते हैं। खराब हालत के चलते अब तक लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। लोगों ने सड़क के सुधार कार्य स्वीकृत होने पर खुशी जताई है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क की बदहाली के कारण सफर जोखिम भरा हो गया था। अब इस योजना से उन्हें राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। विभाग के सहायक अभियंता रत्न सिंह ने बताया कि जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। ठेकेदारों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि सरकार आम जनता की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है। बताया कि क्षेत्र की अन्य जर्जर सड़कों का सर्वे कर सुधार कार्यों की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बाडा दा घाट-सलोंह-बम्म सड़क का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द सुरक्षित और सुचारू यातायात की सुविधा मिल सके।