{"_id":"60e1f6908ebc3ec2025c70ef","slug":"now-the-fee-being-charged-for-parking-bilaspur-news-sml3758251198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के लिए अब वसूला जा रहा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग के लिए अब वसूला जा रहा शुल्क
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से बनाई गई पार्किंग का लाभ उठाने के लिए अब शुल्क चुकाना होगा। नगर परिषद ने पार्किंग की व्यवस्था को घुमारवीं ग्राम सहकारी सभा के हाथों में सौंप दिया है। इसी के साथ अभी तक मुफ्त में मिल रही पार्किंग सेवा के लिए अब लोगों को शुल्क देना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि घुमारवीं में यह एक मात्र पार्किंग थी जो स्थानीय लोगों के लिए बिल्कुल निशुल्क थी। पार्किंग का उद्घाटन सीपीएस एवं पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने 20 सितंबर 2017 को किया था। चार सालों से लोग इस सुविधा का निशुल्क लाभ उठा रहे थे।
परंतु अब लोगों को इसके लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। सहकारी सभा के सचिव निर्मल कुमार ने बताया कि सभा ने नगर परिषद घुमारवीं से इस पार्किंग को 3 सालों के लिए लीज पर लिया है। अब यह पार्किंग लोगों को 500 रुपये मासिक किराये पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि पार्किंग में गाड़ियों की सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आए लोग अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी करके शहर में खरीदारी और अन्य काम कर सकते हैं।