{"_id":"61b8e36972a40322b32e6cb3","slug":"now-hydro-engineering-college-classes-will-start-on-16th-bilaspur-news-sml3934362163","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र के चलते अब 16 को शुरू होंगी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र के चलते अब 16 को शुरू होंगी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाएं
विज्ञापन
बिलासपुर। बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की पहले सत्र की ऑफलाइन कक्षाएं अब 16 दिसंबर से शुरू होंगी। पहले कक्षाएं शुरू करने की तिथि 14 दिसंबर रखी गई थी। विधानसभा सत्र के चलते तकनीकी शिक्षा मंत्री का बंदला आने का समय तय नहीं हो पाया। अब नए कार्यक्रम के अनसुार तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा 16 दिसंबर को कॉलेज के पहले सत्र का शुभारंभ करेंगे।
कॉलेज प्रधानाचार्य आरके अवस्थी ने बताया कि अभी कॉलेज में प्रथम वर्ष की कक्षाएं ही शुरू की जा रही है। कॉलेज का गर्ल्स हॉस्टल भी प्रबंधन को मिल गया है।
कक्षाएं संचालित करने की सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। बताया कि इस शुभारंभ कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री के अलावा विधायक सदर सुभाष ठाकुर, निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल, उपायुक्त बिलासपुर व प्रशासनिक अधिकारियों समेत कॉलेज प्रबंधन मौजूद रहेगा। उन्होंने कहा कि पहले सत्र में सिविल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के 120 प्रशिक्षु विद्यार्थी प्रशिक्षण लेंगे।